फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले छह कर्मचारी

विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। उन्हें दो डॉक्टर और चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। देर से आई महिला कर्मचारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा सोमवार सुबह 11 बजे कमालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो दो डॉक्टर और चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डॉ. स्मिता शाक्य, डॉ. तनुज अरोरा, स्वाति यादव, अरविंद कुमार, प्रांजुल तिवारी व एएनएम मिथलेश कुमारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है और कार्रवाई के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री को दिए हैं।
सीएमओ ने डाइट रजिस्टर, मरीज भर्ती रजिस्टर आदि देखे। उन्होंने पीकू वार्ड व ऑक्सीजन प्लांट के बारे भी जानकारी ली। अस्पताल में देर से आने पर सीएमओ ने एलटी नम्रता आर्य को फटकार लगाई। एलटी ने बताया कि जाम में फंस जाने से वह लेट हो गईं। सीएमओ ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी समय से आने की आदत डाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें