फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल-आईटीआई मार्ग पर आज नहीं जा सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतगणना को लेकर सेंट्रल जेल-आईटीआई मार्ग पर वाहनों का प्रवेश आज प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल से लेकर इस मार्ग पर छह बैरियर लगाए गए हैं। प्रत्येक बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल-आईटीआई मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर गुरुवार को पूरी तरह रोक रहेगी। मतगणना में लगे कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों के वाहन ही मंडी की ओर जा सकेंगे। इस मार्ग पर लगे सभी बैरियर पर एक एसओ के साथ पुुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मंडी गेट पर सभी की चेकिंग की जाएगी। गेट नंबर तीन पर कर्मचारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सेंट्रल जेल की ओर से आने वाले वाहनों को भोलेपुर की ओर भेजा जाएगा। वहीं, आईटीआई चौराहे से मंडी की ओर आने वाले वाहनों को लालगेट से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 42 स्थानों पर पुलिस करेगी चेकिंग
त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना संपन्न कराने के लिए 1200 पुलिस कर्मियों के साथ 300 होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। दो कंपनी सीआईएसएफ भी मतगणना केंद्र के अंदर तैनात रहेगी। कोई भी गड़बड़ी न कर सके इसके लिए जनपद में 42 स्थानों पर पुलिस चेकिंग करेगी। कलस्टर मोबाइल की टीमें भ्रमणशील रहेंगी। चुनाव जीतने के बाद किसी प्रत्याशी का जुलूस नहीं निकलेगा। मंडी गेट पर भीड़ भी एकत्र नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें