फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमे समाप्त न हुए तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वकीलों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज होने से साथी नाराज हैं। बार एसोसिएशन के महासचिव ने फर्जी मुकदमे वापस न होने पर 10 मार्च के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में डीएम व एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। इसमें वकीलों ने बताया कि पुलिस साथियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न कर रही है। इससे वकीलों में रोष व्याप्त है। वकीलों ने पुलिस व प्रशासन से मांग की कि जो झूठे मुकदमे लिखे गए हैं, वह 10 मार्च से पहले खत्म कर दिए जाएं।
अगर मुकदमे समाप्त नहीं किए गए तो 10 मार्च के बाद आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने वकीलों की मांग का समर्थन किया। बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने बैठक के बाद जिलाधिकारी संजय सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा को बैठक में लिए गए निर्णय से अवगत कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें