फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जानलेवा हमले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध असलहे व चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरारिख निवासी विदुर दुबे ने गांव के ही अवधेश दुबे उर्फ भूरे, महेंद्र उर्फ रिशु, सौरभ, गौरव, शिवेंद्र दुबे के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि इन सभी के खिलाफ कुछ दिन पहले घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को यह सभी लोग जेल से छूटकर आए और नलकूप के पास बन रहे मकान की दीवार तोड़कर फायरिंग कर दी। इसमें पुत्र बाल-बाल बच गया था।
पुलिस ने आरोपी अवधेश दुबे उर्फ भूरे, महेंद्र उर्फ रिशु व गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध असलहे व चार कारतूस बरामद किए। इनके खिलाफ अवैध शस्त्र का भी मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें