फर्रुखाबाद। दिवाली पर निर्बाध बिजली देने के लिए अवर अभियंता और संविदा कर्मचारी अलर्ट रहे। फाल्ट से बिजली बंद होने की जानकारी होते ही कर्मचारियों ने कुछ देर में खराबी को ठीक कर बिजली चालू की। निर्बाध बिजली मिलने से घरों में झालरों की रोशनी जगमगाई।
दिवाली पर निर्बाध बिजली देने के लिए शासन के आदेश पर अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर एक्सईएन शहरी आरबी यादव, एक्सईएन सुरेंद्र कुमार व कायमगंज एक्सईएन राहुल बाबू कटियार ने सभी अवर अभियंता और संविदा कर्मचारियों को ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। जिस कारण दिवाली के दिन अवर अभियंताओं ने संविदा कर्मचारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिस क्षेत्र में फाल्ट आने से बिजली बंद होने की जानकारी मिली। वहां संविदा कर्मचारियों को भेज कर फाल्ट ठीक करवा कर बिजली चालू की। इससे छोटे-छोटे फाल्टों से कुछ समय के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बंद रही।