फर्रुखाबाद। कायमगंज मार्ग पर बस दुर्घटना के बाद देर रात तक जाम जाम लगा रहा। हादसे में 15 लोग घायल हुए थे, इसमें देर रात छह लोगों को गंभीर हालत के चलते सैफई रेफर कर दिया गया। बस चालक अभिषेक के हाथ और पैर सही हैं। यात्री अजीत का हाथ हादसे में कटा है। उसे परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं।
दिल्ली जा रही रोडवेज बस हजियांपुर के पास शुक्रवार देर रात टेंपो को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराकर पलट गई थी। हादसे में बस और टेंपो में सवार 15 लोग घायल हो गए थे। बस यात्री अजीत, राजकुमार, अंजली, जाह्नवी, वंश और चालक अभिषेक को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद देर रात तक सड़क पर जाम लगा रहा। बस को सड़क हटाकर पुलिस ने जाम खुलवाया। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशकर बाहर हैं। उनके आने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।