फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से निकले युवक का शव शुक्रवार दोपहर को गांव के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। उसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बताया कि भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजाबा निवासी स्व. राम बिहारी के पुत्र नीरज (22) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। नीरज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह भाई सुखदेव के साथ रहता था। उसकी बहन सुंदरी का दिल्ली में विवाह हुआ है। गुरुवार रात नीरज रात को आठ बजे घर से निकल गया और वापस नहीं पहुंचा। भाई सुखदेव देर रात तक नीरज को तलाश करता रहा। लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को गांव के ग्रामीणों ने तालाब में नीरज का शव उतराता देखा तो भाई सुखदेव को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकाला गया। भाई सुखदेव ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस मौके से वापस चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें