फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। इसमें मुकुंद मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ को दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कायमगंज के आदेश अग्निहोत्री को पहलीबार प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। संजीव मिश्रा को पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बनाया गया।
व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव वृंदावन में संपन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष तथा जिले से अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ को दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष, कायमगंज के आदेश अग्निहोत्री को पहली बार प्रदेश संगठन मंत्री व संजीव मिश्रा बॉबी को पांचवी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। कायमगंज के नरेश पालीवाल जिला महामंत्री बनाए गए। विद्यानंद आर्य, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद हुसैन रिजवी प्रदेश सदस्य चुने गए।
इखलाक चौथी बार बने नगर अध्यक्ष
नगर कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया। इसमें नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह व हाजी मोहम्मद इखलाक खान को चौथी बार नगर अध्यक्ष चुना गया। राकेश कुमार सक्सेना दूसरी बार नगर महामंत्री, जॉली राजपूत को चौथी बार नगर कोषाध्यक्ष चुना गया, ठाकुर सर्वेंद्र सिंह को नगर प्रभारी, डॉ. रिजवान अली को नर्सिंग होम एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष, हाजी तहसीन अंसारी को दरजोरी मैटेरियल एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
अंकुर बने युवा नगर अध्यक्ष
नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान व महाम राकेश कुमार सक्सेना ने नगर युवा की जिम्मेदारी दूसरी बार भी अंकुर श्रीवास्तव को सौंप दी है। नगर महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला को दूसरी बार जिम्मेदारी दी है।