फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या में तीन दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नगर के कृष्ण बलराम नगर के छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पिता ने तीन दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया बाइक बेचने के रुपये के लेनदेन में हत्या होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर निवासी किसान सुरेश यादव का पुत्र राहुल (16) कक्षा आठ का छात्र था। थाने में दी तहरीर में सुरेश ने बताया कि गुरुवार रात राहुल घर पर अकेला था। दोस्त संदीप ने मोबाइल पर फोन करके उसे बाहर बुलाया। घर के बाहर संदीप, माडल शंकरपुर निवासी अंशु और कैथन नगला निवासी अभिनव दीक्षित खड़े थे। आरोप है कि तीनों राहुल को साथ ले गए और गोली मार दी। सुरेश ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है।
राहुल के तीन नाबालिग दोस्तों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में बाइक बेचने के रुपये के लेन देने के विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में गोली लगने के बाद अधिक खून बहने से राहुल की मौत होने की पुष्टि हुई है। पीठ में मारी गई गोली सीने को चीरती हुई आरपार हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
पोस्टमार्टम हाउस में राहुल की मौत पर मां गुड्डी देवी, छोटे भाई सुमित, बहन पूजा व आरती सहित पिता सुरेश रो-रोकर बेहाल हो गए। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। पिता सुरेश का कहना था कि गांव में किसी से झगड़ा नहीं था।
गैंग में 12 से अधिक युवक और किशोर
छात्र की हत्या में नामजद आरोपियों का एक गैंग है। इसमें 12 से अधिक युवक व किशोर शामिल हैं। मोहम्मदाबाद में दबदबा बना रखा है। पखवारा पहले मोहल्ले के एक युवक को घर में घुसकर पीटा था।
हत्या में प्रेम प्रसंग की भी आशंका
छात्र राहुल की हत्या में प्रेम प्रसंग की भी आशंका है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। शुक्रवार को एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सर्विलांस पर लगाकर तीन मोबाइल नंबरों की डिटेल भी निकाली गई है। इसमें एसओजी के हाथ अहम जानकारी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें