फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से होगी धान खरीद, किसान कराए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक नवंबर से सरकारी धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए किसान पंजीकरण कराना शुरू कर दें। जिनका पंजीकरण होगा, वही क्रय केंद्र पर धान बेच सकते हैं। पंजीकरण के लिए वही मोबाइल नंबर प्रयोग होगा, जो आधार कार्ड से लिंक है। इस बार पंजीकरण के दौरान बैंक खाता नंबर देना जरूरी नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि धान विक्रय के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए शासन ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसान विभाग की वेबसाइट एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन पर किसी भी जनसेवा केंद्र या अपने निजी कंप्यूटर से किसान पंजीकरण करा सकते हैं।
इस बार पंजीकरण में नई व्यवस्था लागू की गई है। पंजीकरण में वही मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा, जो आधार कार्ड से लिंक होगा। पंजीकरण लॉक करने के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर 24 घंटे में तीन बार ओटीपी आएगी। जिससे पंजीकरण लॉक करना होगा। पंजीकरण के दौरान अब किसानों को बैंक खाता नंबर देने की जरूरत नहीं है। जिस खाते से आधार लिंक होगा, उसी में धान विक्रय का मूल्य स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें