फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरदोजी, डट्टा प्रिंटिंग पर रीझीं राज्यपाल

विज्ञापन
भोलेपुर बेवर रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज में लगी प्रदर्शनी में डलिया देखतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के दौरे पर आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जरदोजी और डट्टा प्रिंटिंग पर रीझ गईं। जरदोजी की तारीफ की तो डट्टा लेकर खुद कपड़े पर प्रिंटिंग की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से डलिया बनाने का तरीका पूछा और महिलाओं से आर्थिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हेलीपैड से राज्यपाल भोलेपुर बेवर रोड स्थित पवन कोल्ड स्टोरेज में लगाई गई स्वयं सहायता समूह और जरदोजी कारोबारियों की प्रदर्शनी में पहुंचीं। जरदोजी का काम देखकर वह रीझ गईं, काम की जमकर तारीफ की। डट्टा प्रिंटिंग भी देखी और डट्टा लेकर कपड़े को प्रिंट भी किया। डलिया बनाने वाली महिलाओं से कारीगरी की जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहाकि अपनी आर्थिक स्थिति और सम्मान को मजबूत करें।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि महिला शक्ति के बिना देश का विकास संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने महिला के सम्मान के लिए काम किया। घर-घर शौचालय बनवाए। महिलाओं को लकड़ी जलाकर भोजन बनाने में धुएं से दिक्कत होती थी। इसलिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर किट उपलब्ध कराई। महिलाएं बचत कर अपना धन सुरक्षित कर सकें। इसके लिए बैंकों में सभी के खाते खुलवाए। यह गौरव की बात है कि आप स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश के विकास में भागीदार बन रहीं हैं। महिला जब कमाती है तो उसका घर व समाज में सम्मान बढ़ता है। उन्होंने महंगाई की बात भी की। कहा कि महंगाई की वजह से बच्चों की परिवरिश में दिक्कत आती है। जब आप भी कमाएंगी तो बच्चों की परवरिश भी बेहतर हो सकेगी। उन्होंने दहेज की समस्या को दूर करने पर काफी जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर भारत में यह समस्या सबसे अधिक है। बेटी का जन्म होने से पहले ही हम पैसे एकत्र करने लगते हैं। क्या आपको लगता है यह ठीक है। सभी को मालूम है कि यह गलत है। फिर भी यह समस्या खत्म नहीं हो रही है। इससे सबसे अधिक बेटी प्रभावित होती है। इस प्रथा को खत्म करना है तो महिलाओं को ही आगे आना होगा। उन्हें ही इसे खत्म करने के लिए संकल्प लेना होगा। राज्यपाल ने अपने संबोधन में शराब से बर्बाद होने वाले परिवारों के विषय में भी चर्चा की। कहा कि आपको इससे अपने बच्चों को किसी तरह दूर रखना है।
ओडीओपी के तीन लाभार्थियों को दिए चेक
राज्यपाल ने ओडीओपी योजना के तीन लाभार्थियों को 25-25 लाख रुपये के चेक दिए। 25 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की। इस दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी आशोक कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे।

भोलेपुर बेवर रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज में लगी प्रदर्शनी में कपड़े पर डट्टा से प्रिंटिंग करतीं रा?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें