फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर दबंगों को शह देने का आरोप

विज्ञापन
गांव बघौर में मकान पर लगा बैनर व परिवार सहित बैठे श्यामवीर दिवाकर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। पट्टे की जमीन पर कब्जा होने से परेशान ग्रामीण ने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ का बैनर लगा दिए हैं। उनका आरोप है कि जमीन का कब्जा करने वालों को ग्राम प्रधान और विधायक शह दे रहे हैं। विधायक ने आरोप गलत बताया है।
विज्ञापन

गांव भंगौरा निवासी आदेश और अंकित ने शुक्रवार को अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ का बैनर लगा दिया है। बैनर पर क्षेत्रीय विधायक व ग्राम प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। श्यामवीर का आरोप है कि पट्टे में मिली जमीन पर लोग कब्जा किए हैं। कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही, उल्टे उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक कब्जा करने वालों का सहयोग कर रहे हैं।
एसओ अंकुश राघव ने बताया कि पलायन का बैनर लगाने की जानकारी नहीं है। अगर कोई सूचना मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जमीन पर कब्जा है तो एसडीएम को प्रार्थनापत्र देना चाहिए। एसडीएम जमीन खाली कराएंगे। प्रधान क्यों परेशान कर रहे हैं, इसकी जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें