फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के चालक के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खनन निरीक्षक ने विल्हा गांव में अवैध खनन के मामले में भाजपा नेता के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दरोगा से अभद्रता के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव विल्हा में बुधवार की रात बालू का अवैध खनन की सूचना पर दरोगा रमाशंकर पांचाल ने फोर्स के साथ दबिश मारी थी। दरोगा ने भाजपा नेता का ट्रैक्टर-ट्राली अवैध खनन करने में पकड़ लिया। जानकारी पर भाजपा नेता के परिजनों ने दरोगा से अभद्रता कर दी थी। दरोगा मौके पर गिरने से घायल हो गए थे। सूचना पर एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर थाने ले आए। एसओ ने प्रकरण की जानकारी खनन निरीक्षक राजीव रंजन को दी।
खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने जांच के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा से अभद्रता के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दरोगा से कोई अभद्रता नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें