फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ कर तेजाब से जलाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मां के साथ बाजार से लौटते समय किशोरी से दो युवकों ने सरेराह छेेड़छाड़ की, विरोध करने पर पीटा और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देकर भाग गए। मां-बेटी शिकायत लेकर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। एसपी के पास पहुंची तब कहीं पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ की महिला ने मोहल्ले के अलीम और अरबाज के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ और तेजाब से जलाने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में महिला ने बताया कि 25 अगस्त की शाम को वह 16 वर्षीय बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। कोतवाली के पास वाली गली में अलीम व अरबाज ने बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। दोनों बेटी के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली में सुनवाई न होने पर महिला ने एसपी अशोक कुमार मीणा से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें