कायमगंज में कंपिल रोड पर गिरे पेड़ को हटाते श्रमिक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कंपिल रोड पर शकुंतला देवी कॉलेज के पास बुधवार रात सड़क किनारे खड़ा पुराना आम का पेड़ गिर गया। इससे घंटों रास्ता जाम बना रहा। वन विभाग ने पेड़ को कटवाकर गांव रायपुर में एक आरा मशीन वाले की सुपुर्दगी में रखवा दिया।
कंपिल रोड स्थित शकुंतला देवी कॉलेज के पास वर्षों पुराना भारी भरकम आम का पेड़ खड़ा था। बुधवार रात वह अचानक गिर गया। रात के समय पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होने से भी टल गया। वहां से गुजरी एचटी लाइन भी टूटकर गिर गई। रात से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक रास्ता भी अवरुद्ध रहा।
कुछ वाहन दूसरे रास्ते से गुजर गए बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहा। वन विभाग ने पेड़ के टुकड़े कराए और गांव रायपुर में एक आरा मशीन मालिक के सुपुर्द कर दिया। वन दरोगा महेश ने बताया कि लकड़ी सुरक्षित बनी रहे इसलिए मशीन पर रखवा दी। दफ्तर के पास जगह नहीं बची है। डीएफओ पीके उपाध्याय ने बताया कि पेड़ गिरने की जानकारी है। पूरी डिटेल मांगी गई है। लकड़ी विभाग के हवाले की जाएगी।