फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने किया मटका फोड़ आंदोलन

विज्ञापन
शहर के लालगेट पर मटका फोड़ते आप के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश में जल जीवन घोटाले का आरोप लगाकर बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से मटका फोड़ आंदोलन किया गया। शहर के लाल दरवाजा पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मटके फोड़े।
विज्ञापन

प्रदेश में जल जीवन घोटाले का आरोप लगाकर मटका फोड़ आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लालदरवाजा स्थित फव्वारे के पास कार्यक्रम किया। जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में घर-घर जल मिशन के तहत सरकार के मंत्री महेंद्र नाथ ने उस कंपनी को ठेका दे दिया जो बदनाम है। जिसमें करीब 30 हजार करोड़ का घोटाला किया गया।
जिला महासचिव राज गौरव पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ढंग से जांच हो जाए तो कई मंत्री जेल के अंदर होंगे। जिले में विकास के नाम पर न सड़क ठीक है न स्कूल।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष गौतम कश्यप, रामगोपाल वर्मा ने विचार रखे। मटका फोड़ कार्यक्रम में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने मटके फोड़कर विरोध जताया। सुखराम, मनोज कुमार, जगदीश सिंह, मुस्तकीम, अब्दुल हसन, मो.सलीम खान, दुर्गेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें