फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हमलावरों ने भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष को गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि नवाबगंज के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। आकाश कोल्ड स्टोरेज व भट्टा मालिक हैं। घटना के बाद उनके समर्थकों ने थाने का घेराव कर लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।