फर्रुखाबाद जिले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मऊदरवाजा थाने के गांव रामनगर गुलजारबाग निवासी प्रदीप शाक्य (35) मंगलवार सुबह 11 बजे घर से मजदूरी के लिए निकला था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन
बुधवार सुबह परिवार के लोग प्रदीप को ढूढ़ने निकले। उसके भाई को गांव के ही राजकुमार के करौदा के बाग में शव पड़ा मिला। सूचना पर कोहराम मच गया। प्रदीप के सिर से खून बह रहा था। मौके पर सीओ अजेय शर्मा, थाना पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंच गई। शव के पास कुल्हाड़ी और खुरपी पड़ी मिली।