फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि के भतीजे ने दबंगई में किए फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव सकवाई में जनप्रतिनिधि के भतीजे ने असरदार व्यक्ति के बेटे पर फायर कर दिए। जानकारी पर पहुंचे असरदार व्यक्ति ने भतीजे को पकड़कर घर में बंद करके पीट दिया। जानकारी पर जनप्रतिनिधि पुलिस अधिकारियों के साथ असरदार व्यक्ति के घर पहुंचे। वहां दो घंटे की पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जनपद के एक जनप्रतिनिधि के भतीजे मोहम्मदाबाद के सकवाई गांव में पहुंचे। वहां क्षेत्र के एक असरदार व्यक्ति का पुत्र भी किसी काम से पहुंचा था।
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने का आरोप लगाकर भतीजे से असरदार व्यक्ति के पुत्र से विवाद हो गया। भतीजे ने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिए। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
पुत्र पर फायर किए जाने की सूचना पर असरदार व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। वह जनप्रतिनिधि के भतीजे को पकड़कर अपने साथ ले आया और घर में बंद कर उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

भतीजे को पकड़ने की जानकारी पर जनप्रतिनिधि पुलिस अधिकारियों के साथ असरदार व्यक्ति के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की बात कहने लगे। जनप्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कर समझौता करवा दिया। क्षेत्र में इस घटना की शनिवार को चर्चा चलती रही। शाम को इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें