फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधान व 55 सदस्य पदों के लिए नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रिक्त चल रहे प्रधान के दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 55 पदों पर उपचुनाव के लिए ब्लॉक कार्यालयों पर रविवार को नामांकन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक नवाबगंज की ग्राम पंचायत सलेमपुर दूदेमई व शमसाबाद की ग्राम पंचायत गंगलऊ परमनगर में प्रधान की मृत्यु हो जाने से पद रिक्त चल रहे हैं।
जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के ब्लॉक कमालगंज में 17, मोहम्मदाबाद में 15, कायमगंज में 15 व शमसाबाद में आठ पद रिक्त हैं। यह पद भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को संबंधित ब्लॉक कार्यालय में प्रधान व सदस्य पद पर चुनाव के लिए नामांकन किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन संबंधी प्रपत्र भेज दिए गए हैं।
सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 21 को मतगणना के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें