फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बेटे ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जमाई धाक

विज्ञापन
निशाना लगाते योगेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। सिलारचौरा गगनी गांव के किसान के बेटे योगेंद्र सिंह ने अपने अचूक निशानों से भोपाल में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में धाक जमा दी।
विज्ञापन

उन्होंने दस मीटर एयर रायफल स्पर्धा में 600 में से 591.6 स्कोर बनाया। इससे उन्होंने राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की जमीन तैयार की। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वह भाग ले सकते हैं।
खुदागंज के पास अपने खेतों में पक्षियों को भगाने के लिए गुलेल से निशाना साधने के बाद शूटिंग का अभ्यास करने वाले योगेंद्र सिंह यादव सिलारचौरा गगनी निवासी किसान विनोद कुमार के पुत्र हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नौ दिसंबर को मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी भोपाल में समाप्त हुई 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी माटी का नाम रोशन कर दिया।
10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में 60 निशाने लगाने को मिले। इसमें से 98.6 प्रतिशत निशाने बिल्कुल सटीक लगे। प्रत्येक निशाने का स्कोर 10 अंक था। इस पर उनका स्कोर 600 में 591.6 रहा।
योगेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि इस सफलता से अब उन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता प्राप्त कर ली है। आगे होने वाले सात ट्रायल में वह सफल हो गए तो उनका नेशनल टीम में भी चयन हो सकेगा।
कोच अनिल कुमार का भी प्रयास सराहनीय है। योगेंद्र मेजर एसडी सिंह डिग्री कॉलेज मोहम्मदाबाद में बीएससी गणित की पढ़ाई कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि योगेंद्र निशाने के साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें