फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की गला घोटकर हत्या, कुर्कम की आशंका

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। लापता छात्र की गला घोटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को बोरे में रखकर सरसों के खेत में फेंक गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जमीन की रंजिश में दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छह को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला निवासी एक युवक की जरनल स्टोर की दुकान है। उनका 13 वर्षीय बेटा पास के ही एक कॉलेज में पढ़ता था। दो वर्ष से कोरोना के कारण वह घर में ही पढ़ाई कर रहा था।
शनिवार को छात्र अपने पिता को चाय देने के लिए घर से निकला था। दुकान पर पिता को चाय देने के बाद उसने खेलने जाने की बात कही और चला गया। इसके बाद देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। रात 10 बजे पिता ने छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। रविवार की सुबह कस्बे की एक युवती सरसों के खेत में गई।
जहां उसने एक बोरा पड़ा हुआ देखा। युवती ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। छात्र के पिता को भी इसकी जानकारी हुई। वह अन्य दुकानदारों के साथ खेत पर गए और बोरे को खोलकर देखा तो उसमें पुत्र का शव निकला। यह देख छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अजय प्रताप, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर भी मौके पर पहुंचे। पिता ने कस्बे के ही दिनेश, राम प्रकाश, सत्यवती, वंदना, अमर, घोलू, पुष्पेंद्र के खिलाफ जमीन की रंजिश में पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम में कुुकर्म की आशंका पर डॉक्टरों ने स्लाइड बनाकर सुरक्षित की है। छात्र के निजी अंग, सिर, पेट, गर्दन पर चोटों के निशान मिले हैं।
नामजद आरोपियों से जमीन की चल रही थी रंजिश
नवाबगंज। छात्र के पिता से नामजद आरोपियों की छह माह से एक जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। 20 दिन पहले कस्बे की उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई थी। इसके बाद उनका शांतिभंग में चालान किया था।
रविवार सुबह सरसों के खेत में छात्र का शव मिलने पर पिता ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जब आरोपियों के घर में दबिश मारी तो छह लोग मिल गए। पुलिस दो महिलाओं सहित छह लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
जहां कई चक्रों में पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी खुद को बेगुनाह बताते रहे। इस पर पुलिस की टीमों ने नए सिरे से जांच शुुरू कर दी है। पुलिस को छात्र के पहचान वाले युवक की तलाश है। जो छात्र को शनिवार को साथ ले गया था। पुलिस इस बिंदु पर आगे की जांच कर रही है।
चार भाइयों में सबसे छोटा था
जरनल स्टोर दुकानदार के चार पुत्रों में मृतक सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई जयपुर में नौकरी करते है। छात्र अपने तीसरे नंबर के भाई के साथ घर में रहता था। छात्र की मौत से मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मृतक छात्र का पोस्टमार्टम डॉ. सुमित शाक्य, डॉ. विकास पटेल के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया। सूत्रों के मुताबिक छात्र की गला घोटकर हत्या की गई। उसके प्राइवेट पार्ट, पेट व गर्दन सहित सिर पर चोट के निशान मिले। कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई है।
डॉग आस्कर ने लगाई दौड़, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य किए संकलित
सरसों के खेत में छात्र का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अफसरों के साथ फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य संकलित किए। वहीं डॉग आस्कर ने घटनास्थल पर सूंघने के बाद आसपास के खेतों में कई बार दौड़ लगाई, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका।

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें