फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के पुख्ता प्रबंध से रेल से दूर रहे किसान नेता..

विज्ञापन
शमसाबाद मंडी समिति में एडीएम को ज्ञापन देते भाकियू नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखीमपुर खीरी कांड के विरोेध में रेल रोको आंदोलन का ऐलान करने वाले किसान नेता सोमवार को ट्रेनों तक नहीं पहुंच गए। ज्यादातर किसान नेताओं को रविवार रात ही घरों में नजर बंद कर दिया गया था। सुबह स्टेशनों पर पुलिस और रेलवे पुलिस लगा दी गई। जो किसान नेता घरों से निकले उन्हें भी पुलिस ने घेरे में ले लिया। दोपहर बाद किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांगों के ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। पुलिस ने रविवार रात करीब 12 बजे ही भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष बिट्टो अवस्थी को बजरिया आवास, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा और मोहम्मदाबाद ब्लाक अध्यक्ष रजनी तिवारी को पक्का पुल आवास पर नजरबंद कर दिया गया। अन्य किसान नेताओं के घरों पर भी पहरा लगा दिया गया। सुबह नौ स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस मुस्तैद हो गई। यात्रियों के अलावा किसी और को प्लेटफार्म पर नहीं जाने दिया गया।
सुबह 11 बजे दो नेताओं के साथ भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा नेकपुर चौरासी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गए। वहां एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा ने उन्हें रोक लिया। कुछ देर बाद दो और नेता पहुंचे। 11:30 बजे भाकियू नेता रेलवे लाइन पर लेटने की जिद करने लगे, तो पुलिस ने उठाकर दूर बैठा लिया। शाम करीब चार बजे किसान नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। करीब 4:30 बजे किसान नेताओं के घरों से पुलिस का पहरा भी हटा लिया गया।
विज्ञापन

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, जिला महासचिव संजय गंगवार के घर के बाहर रात में ही पुलिस लगा दी गई। सोमवार सुबह 11 बजे रामबहादुर, लाल राजपूत, सलमान अहमद ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। स्टेशन पर नवाबगंज थाना पुलिस मुस्तैद रही। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य के आवास से किसान नेताओं ने शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर जाने का प्रयास किया। एसडीएम सुनील कुमार, सीओ राजवीर सिंह व थानाध्यक्ष ने मंझना रोड पर ही उन्हें रोक लिया। अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, मोहम्मद अफरोज मंसूरी, बीनू टेलर ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। (संवाद)
घर के पुलिस का लगाया पहरा
कायमगंज।भाकियू (लोक शक्ति) के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र शाक्य के नेतृत्व में किसान नेता गांव सत्तार नगर और भाकियू (स्वराज गुट) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में गांव मई हादीदादपुर में जमा हुए। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा व एसएसआई विनोद यादव, एसआई सुहेल खां ने दोनों गांवों में जाकर किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया। किसान नेताओं ने इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पुलिस रेलवे लाइन के आसपास चौकसी बनाए रही। एएसपी अजय प्रताप सिंह भी कोतवाली पहुंचे। (संवाद)

भाकियू के मंडल अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा को शहर के नेकपुर चौरासी में रेलवे ट्रैक पर जाने से रोकते - फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें