फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं ने ईओ का फूंका पुतला

विज्ञापन
कायमगंज में नगर के मुख्य चौराहे पर ईओ का पुतला फूंकते किसान नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर में समस्याओं को लेकर किसान नेताओं ने मुख्य चौराहे पर नगर पालिका ईओ का पुतला फूंककर विरोध जताया। समस्याओं का निस्तारण न करने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी मंडी में भारतीय किसान एसोसिएशन के नेताओं ने बैठक की। इसके बाद ईओ का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए चौराहे पर पहुंचे। वहां पुतला जलाकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कहा कि नगर में बंदरों का आतंक है लेकिन बंदर नहीं पकड़वाए जा रहे हैं। मोहल्ला जवाहरगंज में पहले जल आपूर्ति का कनेक्शन मेन लाइन से जुड़ा था। कनेक्शन काटने से पानी की समस्या है। नगर में साफ सफाई चौपट है और दवा का छिड़काव नहीं व फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

किसान नेताओं का आरोप था कि कई बार एसडीएम को ज्ञापन दिया गया फिर भी समस्या का हल नहीं हुआ। प्रदर्शन में मुन्नालाल सक्सेना, रागिब हुसैन, प्रताप सिंह गंगवार, रामवीर जाटव, सुनील कुमार दुबे, शिवराज सिंह शाक्य, खुशीराम शाक्य, विनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें