फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की नजर में होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की संस्थागत/व्यक्तिगत वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निरानी में होंगी। इसके लिए केंद्रों के सभी कमरों में दो-दो सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 की बीए, बीएससी, एमएससी, बीकॉम, एमए, एमकाम की द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के लिए जिले में बनाए गए 32 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा होगी।
प्रथम पाली की सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की 3 से 6 बजे तक परीक्षा होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर बुधवार को तैयारी पूरी कर ली गई। सीटिंग प्लान भी बनाया गया। डीएम ने प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें