फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 गांवों की पांच घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बारिश होने से कुटरा विद्युत उपकेंद्र के फीडर और फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के फीडर की लाइनों में फाल्ट आ गए। इससे 20 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। फाल्टों को ठीक करने में दो घंटे लग गए। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे फतेहगढ़ क्षेत्र मेें झमाझम बारिश हुई। इससे कुटरा व फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के फीडरों की 11 केवी लाइनों में कई जगह फाल्ट आ गया। शहर सिविल लाइन, सिविल लाइन मडैया, फूस बंगला समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के मिल्कडेयरी फीडर बंद होने से मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। दो बजे बारिश थमने के बाद फाल्टों को ठीक कराया जा सका।
मिल्कडेयरी फीडर देर रात तक बार-बार फाल्ट आने के कारण बंद होता रहा। इससे लोग परेशान रहे। उधर शनिवार देर रात लालदरवाजा के पास झुके हुए दो और नेकपुर में मुख्य मार्ग किनारे लगा विद्युत पोल हटाया गया। इससे दस मोहल्लों की दो घंटे तक बिजली बंद रही। एसडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से फाल्ट आने के कारण फीडर बंद हो गए थे। जिनको ठीक कराकर बिजली चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

शमसाबाद। 11 केवी का तार टूटने से हजियापुर विद्युत उपकेंद्र का हरसिंगपुर फीडर ठप हो गया। इससे 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। उलियापुर गांव के पास टूटे तार को जोड़कर पांच घंटे बाद गांवों की बिजली चालू की गई।
हजियाहपुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंगपुर फीडर से करीब 40 गांवों को बिजली दी जाती है। रविवार सुबह करीब पांच बजे फाल्ट आने से उलियापुर गांव के पास 11 केवी का तार टूट गया। इससे 40 गांवों की बिजली बंद हो गई। अवर अभियंता राघवराम पांडेय ने लाइनमैनों को भेज कर तार जुड़वाने का काम शुरू कराया। करीब दस बजे तार जोड़ा गया। फीडर चालू कर गांवों को बिजली दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें