फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों के भाग्य की आज खुलेंगी पेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधान परिषद सदस्य पद के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को आएगा। कलक्ट्रेट में मतगणना की तैयारियां शाम तक पूरी कर ली गईं। सात मेजों पर मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, सपा से मोहम्मदाबाद चेयरमैन हरीश यादव व निर्दलीय नरेंद्र सिंह मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा। कलक्ट्रेट में मतगणना के लिए सात मेजें लगाई हैं। निर्वाचन क्षेत्र के जनपद औरैया, इटावा, कन्नौज व फर्रुखाबाद में कुल 35 बूथों पर मतदान हुआ था।
इससे सात मेजों पर पांच चक्रों में प्रारंभिक मतगणना होगी। द्वितीय चक्र में प्रत्येक मेज पर 250 मतपत्र गिने जाएंगे। कुल 5060 मतों की गिनती होने से तीन राउंड में मतगणना पूरी होगी। कलक्ट्रेट में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल पर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर उस क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने सोमवार को कलक्ट्रेट में मतगणना की तैयारियां पूरी कराईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान चारों जनपदों के एआरओ, आरओ के अलावा पर्यवेक्षक जीएस प्रियदर्शी मौजूद रहेंगे। तीनों प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील खोलकर मतगणना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें