फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की कम खरीद पर जिलाधिकारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने धान की खरीद काफी कम होने पर नाराजगी जताई। धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को समीक्षा के दौरान बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान की 50 प्रतिशत खरीद हो सकी है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि धान खरीद में तेजी लाएं। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करें। सीधे किसानों से जुड़ें, जिससे बिचौलियों को लाभ न मिल सके। उन्होंने नहरों की सफाई के बाद सिल्ट उठवाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शादी अनुदान का लाभ दिलाने के किसी के पास फोन आए तो वह सावधान हो जाएं, वह जालसाज हो सकते हैं। सीडीओ एम.अरून्मोली व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि कचहरी घाट पर स्थित शिवालय तक जाने का रास्ता खराब है। नाला न बनने से रास्ते पर गंदा पानी बहने से भक्तों को दिक्कत होती है। उन्होंने रास्ता व नाला निर्माण कराने की मांग की। अशोक पाठक, आशीष मिश्रा, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें