फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत का लिपिक पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
एंटी करप्सन टीम द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया लिपिक रजनीश यादव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लिपिक रजनीश यादव को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उसे लेकर कोतवाली फतेहगढ़ पहुंची। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कन्नौज के छिबरामऊ कस्बा निवासी अजय यादव की कृष्णा कंस्ट्रक्शन नाम से कंपनी है। वह जिला पंचायत फर्रुखाबाद में ठेके पर निर्माण कार्य कराते हैं। उनका दो वर्ष से भुगतान अटका था। लिपिक रजनीश यादव भुगतान के एवज में रिश्वत मांग कर रहा था। अजय ने कुछ दिनों पूर्व मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। गुरुवार शाम लखनऊ से एंटी करप्शन टीम जिले में पहुंच गई। टीम में शामिल इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल, रेणु सिंह, चंद्रेश यादव, दीवान चंद्रभान मिश्रा, शिव कुमार शर्मा व संतोष ने ठेकेदार अजय से मिलकर लिपिक को रिश्वत देने की पूरी रणनीति तैयार कर ली थी।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टीम जिला पंचायत कार्यालय के पास पहुंची। कुछ देर बाद अजय यादव जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लिपिक रजनीश यादव से कुछ देर बात की और 50 हजार रुपये दे दिए। रजनीश रुपये गिनने लगा, तभी टीम के लोग पहुंच गए और उसे दबोच लिया। इस दौरान लिपिक ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। यह देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। लिपिक को जीप में बैठाकर टीम सीधे फतेहगढ़ कोतवाली लेकर पहुंची। टीम ने मामले की जानकारी अपर मुख्य अधिकारी को फोन पर दे दी। उधर, ठेकेदार से बकाया भुगतान के बारे में पूछने पर उसने बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह इस समय चुनाव ड्यूटी में हैं। कार्यालय पहुंचने पर ही बता सकेंगे कि ठेकेदार का किस काम का कितना बकाया है और उसे भुगतान क्यों नहीं हुआ है।
एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल ने बताया कि अजय यादव की शिकायत पर जिला पंचायत के लिपिक रजनीश यादव को रंगे हाथ पकड़ा है। उसके पास से रिश्वत के 50 हजार रुपये मिले हैं। लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

लिपिक रजनीश यादव से बरामद हुए मेज पर रखे रुपये। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें