फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन मड़ैया के 14 घरों में मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया में सोमवार को मलेरिया विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लार्वा की जांच की। 14 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। इन घरों में दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 17 नवंबर तक चलेगा। सिविल लाइन मड़ैया में जांच के दौरान 14 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा नष्ट कराया गया।
लोगों को मच्छरों से मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू फैलने के संबंध में जागरूक कर उन्हें बचाव के उपाय की भी जानकारी दी गई। टीम में सहायक मलेरिया अधिकारी नरजीत कटियार, मलेरिया इंस्पेक्टर विकास दिवाकर, श्याम मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें