फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के दो सौ से अधिक आवासों में मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन के दो सौ से अधिक आवासों में जानलेवा डेंगू का लार्वा मिलने से हड़कंप मच गया। यह स्थिति देखकर जांच टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सीएमओ ने पुलिसकर्मियों से लापरवाही पर खासी नाराजगी जताई। क्राइम ब्रांच के आफिस में दो कूलरों में भी लार्वा पाया गया। इसमें बारिश का गंदा पानी निकाला ही नहीं गया था पुलिस लाइन में कई पुलिसकर्मी व उनके परिजन बुखार से पीड़ित हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि समझाने के बाद भी सजगता का अभाव है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में चार सौ से अधिक आवास हैं। इनमें कई पुलिस कर्मियों के आवासों में कूलर व एसी लगे हैं। एसी का पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी गिरकर वहीं जमा होता है। इसकेेेे चलते पुलिस लाइन में मच्छर पनप रहे हैं। यहां कई पुलिसकर्मी व उनके परिवार के लोग बुखार व डेंगू से बीमार हैं।
एसपी अशोक कुमार मीणा की ओर से सीएमओ को इस संबंध में पत्र भेजा गया था। बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस लाइन में जांच करने के लिए पहुंची। टीम क्राइम ब्रांच के आफिस में पहुंची। यहां एक कूलर बाहर की ओर से लगा था। उसमें बारिश का पानी भरा था। इसमें डेंगू का लार्वा मिला। कमरे में रखे कूलर में भी पुराना पानी भरा था। टीम की नाराजगी पर पुलिसकर्मियों ने गंदा पानी निकाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम आवासों में जांच करने पहुंची। टीम को दो सौ से अधिक आवासों में डेंगू का लार्वा मिला। इस पर टीम ने पुलिसकर्मियों के परिजनों से नाराजगी जाहिर की। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य ने बताया कि पुलिस लाइन के दो सौ से अधिक आवासों में डेंगू का लार्वा मिला है। पखवाड़े भर पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। तब भी यहां लार्वा पाया गया था। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने सजगता नहीं दिखाई। इसके कारण ही पुलिस लाइन में कई लोग मलेरिया व डेंगू का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें