डीएम को ज्ञापन देने के बाद मौजूद सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
राष्ट्रपति से आजम खां की रिहाई की मांग
फर्रुखाबाद। सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर राष्ट्रपति से रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खां को शीघ्र ही रिहा करने की मांग की। कहा कि उन्हें राजनीतिक विद्वेष से फंसाया गया है। उनको जेल से तुरंत छोड़ा जाए।
अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष साजिद अली खान की अगुवाई में पदाधिकारी बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि सांसद आजम खां को जेल में यातनाएं दी जा रही हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के अस्तित्व को भी खतरा है। उनकी कोरोना से हालत बिगड़ने पर दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी उनकी हालत खराब है।
महासचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि आजम खां सांसदों के संरक्षक हैं। 70 साल से अधिक आयु होने के कारण प्रदेश सरकार को रिहा करने का निर्देश दें। उन्होंने उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम पर लगे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। कहा कि 60 साल से ऊपर के कैदियों को कोरोना के चलते पैरोल पर रिहा किया जाए। डॉ. नवरंग सिंह यादव, नसीम अहमद, बन्ने खान, मुबीन खां, कम्मू खान, शमशाद अली आदि थे।