फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूलर पर पत्ते तोड़ने चढ़े युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
काश की मौत के बाद लगी भीड़ व बिखतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नखासे के पास सोमवार को पेड़ तोड़ते समय डाल हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां पटककर भगा दिया। बाद में परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ले गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा न्यामतपुर निवासी आकाश कठेरिया (20) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। मां संतोषी की तबियत खराब होने पर 10 सितंबर को घर लौट आया था। सोमवार दोपहर को परिजनों के कहने पर बकरी चराने के लिए खेतों की ओर चला गया।
दोपहर करीब 1:45 बजे कायमगंज बाईपास स्थित नखासे में बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने के लिए गूलर के पेड़ पर चढ़ गया। इसी बीच बारिश होने लगी। पत्ते तोड़ते समय एक डाली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे पेड़ में करंट दौड़ गया और आकाश चिपक गया। कुछ देर में आसपास के लोगों ने डंडे मारकर उसे नीचे गिराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने परिवार के लोगों ने कायमगंज मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने डंडे फटकार उन्हें भगा दिया। शाम करीब 4:30 बजे परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर शव घर लेकर चले गए। आकाश के दो और भाई सीपू व छोटा आलोक हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

आकाश की मौत के बाद जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें