फर्रुखाबाद। रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह सोमवार को पत्नी व ससुर को बस में बैठाने के लिए बस स्टैंड गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। वह पिछले एक माह से बीमार चल रहा था।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव रायपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने आसपास के लोगों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन उसके बारे में कुुछ भी पता नहीं चल सका था। मंगलवार को मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव सिठऊपुर कुर्मी निवासी राम प्रताप ने
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त बेटे हिमांशु (25) के रूप में की। उन्होंने बताया कि हिमांशु सोमवार को पत्नी रानी व ससुर को हरदोई जाने के लिए बस में बैठाने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। हिमांशु की मौत पर परिवार में चीख पुकार मची है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।