फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दोस्तों संग गए युवक का रेल लाइन के किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोस्तों के साथ गए युवक का शव रेल लाइन के किनारे बरामद हुआ। चेहरे पर चोटें थीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव पटरी से दूर पड़ा था। एक चप्पल करीब 500 मीटर दूर दोनों पटरियों के अंदर पड़ी थी।
विज्ञापन

शहर के क्रिश्चियन फील्ड बढ़पुर निवासी अमित श्रीवास्तव (26) को शनिवार रात करीब 10 बजे उसके दोस्त घर से ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। सुबह आठ बजे कुछ लोगों ने सातनपुर क्षेत्र में शव पड़े होने की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
पिता खुशीराम और भाई ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया हैै। परिजनों ने कहा कि अमित के सिर्फ सिर में चोट है। ट्रेन की टक्कर से ऐसा नहीं हो सकता। कुछ ही देर में कादरीगेट थाने के दीपक सिंह और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। अमित का शव पटरी से कुछ दूरी पर पड़ा था।
विज्ञापन

उसकी एक चप्पल 500 मीटर दूर दोनों पटरियों के अंदर पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। घर में बड़े भाई संतोष, बबलू, अन्नू, मोनू और छोटा लल्लू, मां उमा देवी और बहन छाया का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें