फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10 लाख की चोरी की नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। किसान के घर नकदी, जेवर समेत 10 लाख की चोरी में पुलिस ने तीसरे दिन भी मुकदमा नहीं लिखा है। पीड़ित परिवार पुलिस पर टार्चर करने का आरोप लगा रहा है। सीसीटीवी के संदिग्धों को तलाशने की जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन

शासन के आदेश हैं कि घटना की शिकायत पर सबसे पहले प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखी जाए। थाना क्षेत्र के गांव खजुरी निवासी किसान अश्वनी राजपूत के घर शुक्रवार दिनदहाड़े चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर आठ लाख के जेवर और दो लाख रुपये की चोरी कर ली थी। घटना के समय अश्वनी की पत्नी अर्चना मकान के सामने अहाते में भूसा लेने और देवरानी माला बाथरूम में थीं।
इसी समय मुख्य दरवाजे की कुंडी खोलकर घुसे चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें से जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। अर्चना थाना पुलिस को तुरंत सूचना देकर तहरीर दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने तीसरे दिन रविवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस 10 लाख रुपये की बड़ी चोरी में भी रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करने में जुटी है। जबकि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध जाते दिख रहे हैं।
अश्वनी राजपूत ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस उल्टा उनकी पत्नी और परिजनों से कई बार पूछताछ के नाम पर टार्चर कर रही है। अभी तक सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों की जानकारी भी जुटाने की जरूरत नहीं समझी गई। वह सोमवार को एसपी के दरबार में परिवार सहित पीड़़ा सुनाएंगे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। टार्चर करने का आरोप गलत है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें