फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कबाड़ भरे डीसीएम में लगी आग, चालक व व्यापारी ने कूदकर बचाई जान

Mon, 20 Jan 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
आग से जलता ट्रक। - फोटो : लखनऊ-आगरा एक्स्प्रेसवे पर जलती स्लीपर बस।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कबाड़ लादकर जा रहे डीसीएम में अचानक आग लग गई। आग लगी देख चालक जलती डीसीएम गांव से बाहर लेकर आया। इसके बाद चालक व कबाड़ व्यापारी ने डीसीएम से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेन मायापुर निवासी संतोष पोद्दार कबाड़ा व्यापारी हैं। संतोष सोमवार को छिबरामऊ की तरफ से ट्रक में कागज की कतरन (कबाड़) भरकर ले जा रहे थे। चालक विपिन कुमार निवासी महरैया थाना जैथरा एटा ट्रक चला रहा था। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां के पास अचानक डीसीएम में आग लग गई। आग लगने के बाद भी चालक डीसीएम गांव से बाहर ले आया। चालक व कबाड़ व्यापारी ने डीसीएम रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें