फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन नए बिजलीघरों के साथ होगा बिजली व्यवस्था का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शहर की बिजली समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के एमडी व अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ में बैठक की। उन्होंने अमेठी कोहना, सेंट्रल जेल चौराहा और जसमई तिराहा पर नए बिजली घर बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


सदर विधायक ने तीन नए बिजली घरों के निर्माण के साथ ही ठंडी सड़क पर सात किलोमीटर लंबी नई लाइन, शहर में 63 केवीए के तीन, 100 केवीए के 22 और 250 केवीए के 10 नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना करने पर बातचीत की। साथ ही भोलेपुर बिजली घर समेत अन्य बिजलीघरों पर लगे 11 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 11 केवीए के कचहरी, आरएमआर, एनएकेपी, अंगूरीबाग व कैंट फीडरों पर ओवरलोडिंग की समस्या के निदान के लिए पांच अतिरिक्त फीडरों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव दिया।
सदर विधायक ने बताया कि प्रस्ताव पास होने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी। इससे शहर की लगभग 15 लाख से ज्यादा की आबादी को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। नए बिजली घर बनने से गर्मियों में ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें