फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए फसल जुतवाई

विज्ञापन
भटपुरा के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों में होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। भटपुरा आजाद नगर के सामने गंगा की कटरी में पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जुतवाए जाने के दौरान विवाद और हंगामा हो गया। महिलाओं ने ट्रैक्टर के आगे खड़े होकर फसल जोतने का विरोध किया। गांधीनगर की एक महिला ट्रैक्टर के आगे लेट गई।
विज्ञापन

अमृतपुर तहसील के कानूनगो महेंद्र पांडेय व लेखपाल रामजी यादव थाने से पुलिसकर्मियों को लेकर कटरी में पहुंचे। गेहूं की फसल जुतवाए जाने की सूचना पर कई किसान भी पहंच गए। ट्रैक्टर से फसलें जुतवानी शुरू हुई तो फसल बोने वाले किसानों ने विरोध किया। कहा कि उनकी फसल ढाई माह से खड़ी है। अभी न जुतवाई जाए। लेखपाल और कानूनगो के न मानने पर महिलाएं ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गईं।
चालक ट्रैक्टर मोड़कर दूसरी तरफ ले जाकर चलता रहा। एक महिला ट्रैक्टर के आगे लेट गई, लेकिन उसे लोगों ने हटा दिया। कुछ किसानों ने आचार संहिता के दौरान फसलें जुताने को गलत बताया। कुछ देर बाद बहोरनपुर टप्पा हवेली के ग्राम प्रधान पप्पू यादव के भाई सुधीर यादव भी पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो जमीन जोती गई है, उसमें काफी हिस्सा सदर तहसील का है। अमृतपुर तहसील के महरू फिरोजपुर और सदर तहसील के कटरी मानपुर की जमीन का सीमांकन किए बिना फसल जोतना गलत है।
वहीं भटपुरा के प्रधान अशफाक की विरोध कर रहे ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। कानूनगो ने बताया कि अमृतपुर तहसील के महरूपुर फिरोजपुर गांव की भूमि 40 पट्टेदारों को आवंटित है। इसकी 50 बीघा जमीन पर आठ लोग कब्जा किए थे। वही जमीन छुड़वाई गई है।

महरूपुर फिरोजपुर गांव में ट्रैक्टरों से जोती जा रही फसल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें