फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपिल मेें युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
 दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद में सुलह कराने में मंगलवार की रात युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दावत से लौटते समय रास्ते में दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंच गई।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी प्रमोद (32) पुत्र स्व. भोपाल सिंह खेती किसानी करते थे। मंगलवार को वह गांव में ही रामकिशन की बहन की शादी समारोह से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे रास्ते में दो पक्षों के बीच हत्या की रंजिश में विवाद हो रहा था। इस पर प्रमोद उनके बीच सुलह समझौता कराने लगा। इसी बीच दबंगों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई।

परिजन घायल को लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके पेट में गोली लगी है। पुलिस सीएचसी पहुंचकर पूछताछ कर रही है। ये तीन भाई थे। छोटे भाई की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। उसके पांच बच्चे हैं। तीन लड़कियां और दो लड़के। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें