फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Tue, 01 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतका के पति ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। गांव जरारी निवासी तरीक पत्नी तरन्नुम के साथ दवा लेने मंगलवार को कानपुर गए थे। दोपहर को वह ट्रेन से वापस लौटे और कमालगंज रेलवे
विज्ञापन


स्टेशन पर उतरे। यहां से तरीक और तरन्नुम बाइक से घर के लिए चल दिए।  ईसापुर के पास सामने से आ रहे ट्रक को देख तरीक ने सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के ऊपर बाइक चढ़ा दी। इस पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलने से तरन्नुम सड़क पर आ गिरीं। इसी समय ट्रक इन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में तरन्नुम की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर थाना जहानगंज व कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कमालगंज पुलिस ट्रक कब्जे में कर थाने ले गई। उप निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा। तरीक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें