पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने शमसाबाद थान अध्यक्ष को अवैध बालू खनन करवाने व नवाबगंज थानाध्यक्ष को खराब कानून व्यवस्था के आरोप में के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया है। इसके अलावा सात निरीक्षक व उप निरीक्षकों इधर से उधर किया गया है। कंट्रोल रूप में कार्यरत निरीक्षक राजेश पाठक को थाना मऊदरवाजा का चार्ज सौंपा गया है। मऊदरवाजा में कार्यरत निरीक्षक संजीव सिंह राठौर को मोहम्मदाबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
यहां तैनात प्रमोद शुक्ला को अमृतपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अमृतपुर के थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। संजय कुमार गुप्ता उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन से शमसाबाद थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शमसाबाद के थानाध्यक्ष मोहित यादव को अवैध बालू खनन के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने बताया कि ललितेश नरायन त्रिपाठी को जहानगंज से नवाबगंज थानाध्यक्ष के पद पर भेजा गया है।
नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर अशोक धर पांडेय को विवेचना में विलंब और लॉएंड आर्डर में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। नरेंद्र सिंह गौतम एसएसआई फर्रुखाबाद को थाना जहानगंज का प्रभारी बनाया गया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र की चौकी चिलसरा में तैनात वीरपाल सिंह को थानाध्यक्ष कंपिल बनाया गया है। यहां तैनात थानाध्यक्ष मुकेश यादव को टीएसआई का प्रभार सौंपा गया है। टीएसआई का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था।
इसी क्रम में दरोगा शीलेश गौतम को पुलिस लाइन से चौकी बजरिया का प्रभारी बनाया गया है। दो थानाध्यक्षों को कार्य संतोष जनक न होने पर उनको लाइन हाजिर किया गया है। भाजपा सरकार में इतनी बड़ी संख्या में चार्ज छिनने और तबादले की गाज पहली वार प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों पर गिरी है। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।