फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्कूल में मजदूरों को बंधक बनाकर डाला डाका

Wed, 12 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराबाद मार्ग पर मंगलवार रात दो दर्जन बदमाशों ने निर्माणाधीन विकलांग कल्याण माध्यमिक विद्यालय पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने वहां मौजूद 13 मजदूरों को हथियारों से भयभीत कर एक कमरे में बंधक बना लिया।

उसके बाद करीब 12 लाख रुपये कीमत का सरिया लूटकर ले गए। करीब 5 घंटे बंधक रहने के बाद मजदूरों ने ठेकेदार को सूचित किया। शुरुआत में पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। दोपहर में बात अफसरों तक पहुंची तो डकैती का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


लूटपाट के शिकार मजदूरों विनोद कुमार, प्रवीन कुमार, योगेश, भूरा, राजू, फतेह, नन्हे, जयप्रकाश, प्रदीप तथा चौकीदार एवं सुपरवाइजर सतीश ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे 20-25 हथियारों से लैस बदमाश निर्माण स्थल में आ गए।

उन्होंने सभी मजदूरों व चौकीदार को एक कमरे में बंद कर कपड़ों से हाथ-पैर बांध दिए। इस बीच बदमाशों ने निर्माण स्थल पर रखा सरिया अपने साथ लाए किसी वाहन में लादा और भाग गए। मजूदर फतेह, राजू व भूरा ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें पीटा तथा सभी के मोबाइल व रुपये भी छीन लिए।

करीब 5 घंटे बंधक रहने के बाद वह किसी तरह हाथ-पैर खोलकर बाहर निकले और ठेकेदार कमल सिंह को सूचित किया। तब ठेकेदार ने 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची।

बुधवार सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ (यूपीआरएनएसएस) के सहायक अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बदमाश सरियों के बंडल लूटकर ले गए। उनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए है। रिपोर्ट करने के लिए जेई ने तहरीर दी है।

घटना के 16 घंटे बाद तहरीर दी ः विद्यालय का निर्माण करा रहे फारुख सैफी निवासी कसेरू बकसर थाना गंगानगर जिला मेरठ ने बुधवार शाम 5 बजे पुलिस को तहरीर दी है। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया है कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध डकैती की तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

16 करोड़ की लागत से बन रहा विद्यालय
सहायक अभियंता ने बताया कि विद्यालय की कुल लागत 16 करोड़ है। जिसमें तीन करोड़ 66 लाख रुपया आ चुका है। प्रदेश में केवल पांच विकलांग कल्याण माध्यमिक विद्यालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें एक गुलावठी में सिकंराबाद रोड पर, एक गाजियाबाद, एटा, मिर्जापुर तथा महराजगंज में बनाया जा रहा है। सहायक अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन स्थल पर रात में चौकीदार के पास एक डंडा व टॉर्च होता है कोई हथियार नहीं होता।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें