फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, बोतलें चलीं

Thu, 17 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दुकान के बाहर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुपये के विवाद में दुकानदार को पीट दिया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे, जिससे अफरातफरी में मच गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी अमन गुप्ता की घर के बाहर चाय और कोल्डड्रिंक की दुकान है। अमन गुप्ता ने मोहल्ला नीवाचुअत निवासी  बृजेश उर्फ धन्नू को रुपये दिए थे।

अमन ने गुरुवार की शाम अपने रुपये का तगादा किया। इसको लेकर विवाद हो गया। कुछ समय बाद बृजेश अपने साथियों के साथ अमन की दुकान पर आया और अमन को खींचकर मारपीट करने लगा। यह देखकर दुकानदार पक्ष के लोग भी सामने आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चलने लगीं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर अमन ने बताया कि रुपयों का तगादा किया था। इसी पर उसके साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी गई। वहीं बृृजेश ने कहा कि वह बाइक से जा रहे थे। उसे रोक लिया और पीट कर उसकी बाइक को तोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें