फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से मौत : नाकामी छिपाने की कोशिश

Thu, 17 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
शराब से पांच लोगों की मौत के बाद चिकित्सकों से पूछताछ करते डीएम गोविंद राजू एनएस तथा एसपी वैभव कृष्ण।
विज्ञापन
शराब से हुई पांच मौतों के मामले में प्रशासन के रवैये लेकर अभी सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि पुलिस और जिला प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहा है।  शराब के सेवन से पहले दिन हुई दो मौतों के मामले में पहले तो प्रशासन आनाकानी करता रहा लेकिन जब अगले दिन तीन और मौत होने की बात सामने आई तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी। मामले में पहले शराब के सेवन से पांच मौतों की बात कहीं गई लेकिन शाम में पुलिस महकमे की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि शराब के सेवन से जिन पांच लोगों के मौत होने की बात कही गई है, उसमें तीन में ही अल्कोहल होने की संभावना है । बाकी दो में एक की मौत हार्ट अटैक  जबकि दूसरे की मौत उच्च रक्तचाप से दिमाग की नस फट जाने से हुई है।

जिला तथा पुलिस प्रशासन के बयानों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस बात को लेकर चर्चा हो रही हैं कि पहले शराब से पांच मौतों की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस प्रशासन को दूसरा बयान जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी।बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए पुलिस दो लोगों की मौतों के संबंध में ऐसा सटीक दावा किस आधार पर कर रही है। कहीं यह अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश तो नहीं है...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें