फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए साध्वी और बाबा ने डाक्टर को मारा चाकू

Fri, 24 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता व अन्य से जानकारी लेते एसडीएम, सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घसिया चिलौली के घेरे वाली मंदिर पर कब्जे को लेकर फिर विवाद उपज गया। शुक्रवार को पूजा करने पहुंचे एक नेत्र चिकित्सक ने एक साध्वी और दो बाबा पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। एसडीएम, सीओ सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। साध्वी व एक बाबा को कोतवाली ले गई। शुक्रवार को नगर के सटे गांव घसिया चिलौली स्थित हाथी वाली देवी मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का तांता लगा था। नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी डा. महेंद्र गुप्ता पूजा के लिए मंदिर परिसर में गए।
विज्ञापन


डाक्टर के मुताबिक मंदिर की जमीन कब्जाने की नियत से एक साध्वी व दो बाबा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पूजा कर रहे लोग बाहर निकल आए। किसी ने सौ नंबर पुलिस व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी अजीत कुमार व सीओ नरेश कुमार मौके पहुंचे। लोगों ने अवैध शस्त्र होने की जानकारी दी तो पुलिस ने साध्वी व बाबा के कमरों की तलाशी ली।

इसके बाद एसडीएम के आदेश पर पुलिस साध्वी व एक बाबा को कोतवाली ले गई, जबकि एक बाबा मौके से भाग गया। साध्वी ने आरोप लगाया कि मंदिर के स्वामित्व को लेकर उनका कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। उन पर लगा आरोप गलत है। कोतवाल ने बताया कि डाक्टर की तहरीर पर साध्वी अखंडभारती, बाबा श्यामस्वरूप व गोविंद स्वरूप के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। इसमें अखंड भारती व श्याम स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोविंद स्वरूप भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें