फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवती को चौकी ले जाने पर लगाया जाम

Sat, 29 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सेंट्रल जेल और आईटीआई मार्ग पर जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामूली विवाद में भाई-बहन को पीटने की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ लिया। इस दौरान एक घायल युवती को भी ले जाने पर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया। आधा घंटे बाद कोतवाल के पहुंचने पर जाम खुल सका।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला श्यामनगर निवासी नवीन उर्फ टीटू राजपूत शनिवार को मोहल्ले के पास में स्थित तालाब के पास खड़ा था। वहां पर दूसरे पक्ष के मदनलाल बाथम मछली मार रहे थे। आरोप है कि मदनलाल ने नवीन को वहां से जाने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर हमलावरों ने नवीन के साथ मारपीट की। नवीन की बहन पूजा बचाने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया।

चौकी प्रभारी रामप्रकाश मौके पर पहुंचे। मदनलाल और पूजा को पकड़ कर कोतवाली ले गए। इस पर नवीन के परिवार वाले और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने सेंट्रल जेल आईटीआई मार्ग पर्र इंटें और लकड़ी रख कर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया पर वे नहीं मानें।
विज्ञापन

कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने कोतवाल को बताया कि चौकी पुलिस बगैर महिला सिपाही के ही पीड़िता पूजा को पकड़ ले गई। कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। पूजा को घर भेजने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। पुलिस ने मदनलाल का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें