अलग-अलग स्थानों पर छोटी-छोटी बातों पर लोग झगड़ पड़े। इनमें कई लोग घायल
हुए। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। पहले मामले में फतेहगढ़
कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी से गांव महरूपुर सहजू निवासी दीपू आएदिन
छेड़छाड़ करता था। पहले तो परिवार के लोग चुप्पी साधे रहे। न मानने पर दीपू
के परिवार वालों से इसकी शिकायत की। इससे नाराज दीपू अपने दोस्त कन्हैया
के साथ किशोरी के घर पहुंचा। हमलावरों ने किशोरी के पिता समेत तीन लोगों को
लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पीड़ित ने कोतवाली
पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दीपू को हिरासत में ले लिया।
किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने किशोरी के
पिता समेत तीन का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
वहीं फतेहगढ़
कोतवाली के गांव पकरा निवासी गुड्डी देवी पत्नी अनिल कुमार सोमवार को घर के
बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। यहां पर गांव के ही अहिवरन भी पानी
भर रहे थे।े पानी भरने को लेकर अहिवरन से विवाद हो गया। अहिवरन ने महिला
से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता इसकी
रिपोर्ट दर्ज
कराने के लिए कोतवाली पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
वह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक घंटा तक अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के
लिए भटकती रही। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उधर, जिला कन्नौज कोतवाली
छिबरामऊ के मोहल्ला कस्सावान निवासी अकील उर्फ बबलू ने कस्बा निवासी पवन
कुमारी से कुछ समय पहले व्यापार के लिए 6 लाख रुपये लिए
थे। महिला ने रुपये
वापस मांगे तो अकील टरकाने लगे। दबाव पर उसने कुछ पैसे दे दिए । इसके बाद
अकील गायब हो गया। इस बीच महिला को पता चला कि अकील फतेहगढ़ में रह रहा
है। इस पर उसने वहां जाकर पैसे मांगे तो उसने जानमाल की धमकी दी। महिला की
शिकायत पर पुलिस ने बबलू को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर
रही है।
उधर, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी भूमिराज,
रामनिवास, जय किशोर, गुड्डी, समकन्ना, रीटू के खिलाफ एक महिला ने अदालत में
याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि 19 जनवरी को पुत्र शिवम दोपहर बाद करीब
3.30 बजे साइकिल से खेत जा रहा था। रास्ते में भूमिराज के पुत्र योगेंद्र
ने पुत्र की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर
गिर कर जख्मी हो
गया। इसकी शिकायत करने पर सभी लोग शाम को घर में घुस आए और मारपीट कर
छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले की
रिपोर्ट लिखने का आदेश मेरापुर थानाध्यक्ष को दिया गया है। मोहम्मदाबाद
प्रतिनिधि के अनुसार गांव डूंगरपुर निवासी आकाश कुमार रविवार की शाम को
बाइक से गांव लखरौआ में दावत में गए थे। एक ग्रामीण के घर के पास बाइक खड़ी
कर वह गांव के अंदर चले गए। वापस लौटते समय
इन्होंने देखा की दो युवक
इनकी बाइक का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। आकाश कुमार ने बाइक का
ताला तोड़ने का विरोध किया तो दोनों युवकों ने हाथापाई कर दी। गांव के अन्य
लोगों के आने के कारण दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित आकाश कुमार ने कोतवाली में लखरौआ निवासी अनिल श्रीवास्तव व वीनू
सिंह के खिलाफ तहरीर दी है।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला
चिलांका निवासी विमल पुत्र गेंदन लाल और विनोद कुमार के बीच मोहल्ले में आई
बारात में आतिशबाजी को लेकर विवाद हो गया। लाठी चलने से दोनों घायल हो गए।
विमल ने वेदराम, मलखान, अजीत और रामपाल के खिलाफ तथा विनोद की पत्नी रचना
देवी ने भीमचंद, राजेंद्र, विमल उर्फ गुड्डू तथा राजेश के खिलाफ जवाबी
एनसीआर दर्ज कराई है।