फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म

Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
खेत गई सात वर्ष की बालिका को किशोर ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के कपड़े कब्जे में  लिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र की रहने वाली बालिका रविवार की सुबह अपने घर पर थी। उसका पिता मजदूरी करने के लिए गया था। उसकी मां पास में गई हुई थी। इस बीच उसके गांव का 15 वर्ष का किशोर घर पर जा पहुंचा। वह बालिका को अपने साथ खेत से घास लाने के लिए बुला ले गया।

यहां पर किशोर ने बालिका को पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेटी को घर पर न देख मां ने उसकी खोजबीन की। खेत में बेटी की दशा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसओ प्रदीप यादव ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापा मारा गया। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें