सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर के दरवाजे तोड़कर घुसे चोर लाखों का माल लेकर
चंपत हो गए। सुबह नींद खुलने पर कमरों के दरवाजे खुले और सामान बिखरा देख
शिक्षिका और परिवार के अन्य लोगों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी पर शहर
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना की
जानकारी ली।
बढ़पुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमोदनी पांडेय अपने
पिता रमेश चंद्र के घर पर रहती हैं। वह शनिवार को कमालगंज बैंक से 50 हजार
रुपये एफडी कराने के लिए निकाल कर लाई थीं। रविवार की रात में परिवार के
लोग कमरे में सो रहे थे। रात के समय चोर गेट के दरवाजे उखाड़कर घर में घुस
गए। चोर कमरे में रखी अलमारी खोलकर जेवर व नगदी चुरा कर चंपत हो
गए। सुबह
आंख खुलने पर शिक्षिका को कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। इसकी जानकारी
पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर परिवार के लोगों से
घटना की जानकारी ली। सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमोदनी पांडेय ने बताया कि चोर
50 हजार रुपये और सात लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए हैं। इसकी तहरीर
कोतवाली मेें दी है।